धरमपुरी से विधायक कालू सिंह ठाकुर को ब्लैकमेल करने वाले कासिम खान और उनकी पत्नी दीपिका ठाकुर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है l फरार चल रही दंपति को पुलिस ने 862 किलोमीटर दूर लखनऊ से गिरफ्तार किया है और देर रात उन्हें धरमपुरी थाने लाया गया l पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है l इस मामले की शिकायत खुद विधायक कालू सिंह ठाकुर ने सीधे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की थी l इसके बाद फिर मामले ने तूल पकड़ा और अंततः पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया l