इंदौर l बाणगंगा थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगर की रहने वाली  युवती नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब शाम को युवती के पिता घर पहुंचे और बेटी को फंदे पर लटका पाया। चर्चा है कि नेहा अपनी मां के साथ एक विधायक के घर पर काम करती थी। युवती के माता-पिता दोनों ही लंबे समय से विधायक के घर घरेलू कामकाज से जुड़े हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।