विधायक के भाई की दबंगई से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
शिवपुरी l नरवर में चेकिंग के दौरान बाइक की चाबी निकालने पर पुलिस और बाइक सवार के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चालक को विधायक का भाई बताया जा रहा है, जिसने गाड़ी रोकने पर बहस की और साथी को आगे बढ़ाने को कहा। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक FIR दर्ज होने की जानकारी नहीं है।


