गैस कांड में क्या अर्जुन सिंह ने दिया था इस्तीफा
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के मुद्दे पर विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने तीखा जवाब दिया। भाजपा विधायकों ने कहा कि कांग्रेस को किसी से इस्तीफा मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी अपने इतिहास की जिम्मेदारियों से नहीं निपटी, वह आज नैतिकता की बात कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल के दौरान हुए भोपाल गैस कांड का जिक्र करते हुए पूछा कि हजारों मौतों के बाद क्या इस्तीफा दिया गया था।



