गोरा घाट में 58 घरों को खाली करने का नोटिस:कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया, कहा- यह पुरानी बसाहट, हम तोड़ने नहीं देंगे

अशोकनगर शहर के तुलसी सरोवर तालाब किनारे स्थित गोरा घाट बस्ती के निवासियों को घर खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। करीब 58 घरों को यह नोटिस जारी किए गए हैं।

सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक हरीबाबू राय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह और नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष रीतेश जैन आजाद मौके पर पहुंचे l