सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को रसनौल धाम के संत सीताराम महाराज के द्वारा घूसा मारते और धक्का देने वाला वीडियो  सोशल मीडिया पर पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था। इस पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखें को मिली थी। इस वायरल वीडियो को लेकर विधायक ने एक बयान जारी किया है।

 विधायक ने संत सीताराम की तारीफ करते हुए बताया है कि संत सीताराम बहुत ही सिद्ध संत है। वे बेरछा गांव के रहने वाले हैं। जहाँ तक घूंसे मारने और धक्का देने का सवाल है तो यह महाराज का आशीर्वाद देने का तरीका है । महाराज उन्हें पहले भी इस प्रकार से आशीर्वाद दे चुके हैं।