तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले विधायक जी का कट गया चालान
शिवपुरी की पिछोर विधानसभा में तिरंगा यात्रा के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाना भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी को महंगा पड़ गया l यातायात पुलिस ने नियमों के तहत उनका 250 रुपये का चालान काट दिया। विधायक ने भी कार्रवाई का सम्मान करते हुए जुर्माना जमा किया l


