दिल्ली l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले पांच साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इस दौरान बहुत काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा की मजबूती के साथ केंद्र में वापसी आवश्यक है। उनके पास देश को मजबूत करने का लक्ष्य है। यदि वे अपने घर की चिंता करने लगते तो आज देश के करोड़ों  गरीबों का घर न बना पाते। तीसरे कार्यकाल में वे देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की बात करते हैं, लेकिन विपक्षी दल देश को विकसित राष्ट्र बनाने का वादा भी करने की हिम्मत नहीं दिखा पाते। 

दिल्ली के भारत मण्डपम में 18 फरवरी को  बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने वो काम किए हैं, जिसकी प्रतीक्षा कई सदियों और वर्षों से की जा रही थी। राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज सम्भव हुआ है। अनुच्छेद 370 के विवादित अंशों की समाप्ति और करतारपुर साहिब के रास्ते खुलवाना ऐसे ही कार्य हैं। लेकिन विपक्ष के पास इतने बड़े कार्य करने की ही नहीं, वादा करने की भी हिम्मत नहीं है। 

अपने करीब 65 मिनट के भाषण में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सेनाओं को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती। वह देश को कमजोर करने में जुटी है। उसके पास देश को आगे ले जाने का विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी कुछ लोग उन पर व्यक्तिगत हमले करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन पर हमले करना और झूठे आरो