चित्रकूट । भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने चित्रकूट भाजपा कार्यालय की जमीन पर बुलडोजर चलवा दिया, जिससे पार्टी के अंदर तनाव सामने आया है। जब स्थानीय प्रशासन झिरिया स्थित अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई कर रहा था। कार्रवाई का उद्देश्य सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झिरिया शराब दुकान के बगल में अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को हटाकर वैध पक्षकार को कब्जा दिलाना था। न्यायालय के आदेश के तहत इस कार्रवाई को सही ठहराया जा रहा था। पहले सामने की भूमि का विवाद न्यायालय में विचाराधीन था और वहां न्यायालय ने निर्णय लेते हुए अवैध कब्जा हटाने का आदेश पारित किया था। पहले जमीन के सामने वाले हिस्से पर अवैध कब्जा हटाया गया और वैध पक्षकार को उसी का हक दिलाया गया। इसके बाद पीछे की भूमि जो भाजपा कार्यालय का पुराना हिस्सा थी और जिसका स्वामित्व संगठन के पास था, उसको भी हटाया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कार्रवाई को रोकने की मांग की और आपत्ति दर्ज करवाई। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि न्यायालय के आदेश के तहत पहले जमीन का निर्णय सामने आया था, लेकिन उसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने भाजपा कार्यालय के पुराने हिस्से पर बुलडोजर चलवा दिया, जिससे विवाद और भी गंभीर रूप ले लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके मौजूद थी l