आरोप - प्रत्यारोप : आखिर लाड़ली बहनों को कैसे भूल गई कांग्रेस...?
इंदौर l शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सिर्फ 52 पदाधिकारी बनाए हैं जिनमें दस उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 19 सचिव, दो प्रवक्ता, दो सोशल मीडिया प्रभारी और एक कोषाध्यक्ष बने हैं। कार्यकारिणी में किसी भी महिला नेत्री को पद नहीं मिला हैं। आखिर कांग्रेस लाड़ली बहनों को कैसे भूल गई ..? जबकि प्रदेश ही नहीं देश के अन्य राज्यों तक में लाड़ली बहनें ही सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं l भाजपा नेताओं का तो यहां तक कहना है कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना का विरोध करते-करते खुद महिला विरोधी हो गई है।


