पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल होने से शिवपुरी जिले की एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारी आयुष जाखड़ को चुनौती दे डाली । वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कहते नजर आ रहे हैं, “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” उन्होंने अपने बेटे दिनेश लोधी को लेकर भी बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनका बेटा करेरा जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। इस बयान के सामने आने के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। दर असल पेशी के दौरान एसडीओपी आयुष जाखड़ ने विधायक पुत्र दिनेश को सख्त चेतावनी देते हुए आगे करेरा में नजर न आने की बात कही। इसी कथित चेतावनी के बाद विधायक का रुख आक्रामक हो गया।