एक हजार से अधिक महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

 स्व सहायता समूहों के लिए 11 करोड़ की राषि की स्वीकृत

भोपाल। जहां नारी शक्ति का सम्मान होता, वहां देवता का निवास होता है। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड जैसीनगर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड विकास) स्वसहायता समूहों के प्रशिक्षण उन्मुखीकरण सह कार्यशाला आयोजित की गई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर सिद्धत्व फाउण्डेशन नागर के द्वारा महिलाओं को उनके स्वस्थ्य परीक्षण एवं स्वरोजगार के प्रति जागरुकता हेतु प्रशिक्षण एवं एडुजी लाईफ जीवन प्रबंधन की पाठशाला भोपाल के द्वारा महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता व्याख्यान कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, रामबाबू, विजेंद्र सिंह,छतरसिंह, चंचल चैका, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, एसडीएम रोहित वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी,हरनामसिंह,साहब सिंह, धीरज सिंह औरिया, डब्बू आठिया, प्रहलाद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं-बहनें मौजूद थी।
खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जहां भी नारी का सम्मान होता है वहां देवता का निवास होता है। इसलिए हम सबको नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी प्रयास के परिप्रेक्ष्य में स्व- सहायता समूह को 11 करोड़ रुपए की राशि उनके व्यवसाय को प्रारंभ करने के लिए आज मैंने स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सहायता समूह को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि जब हमारे घर परिवार की महिलाएं सशक्त होंगी तो पूरा परिवार एवं समाज सशक्त बनता है, और देश आगे बढ़ता जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं के सशक्तिकरण से पीढ़ियां सुधर जाती हैं। 
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में नारी शक्ति के सम्मान में मध्यप्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि शीघ्र ही सभी के लिए निःशुल्क आंखों की जांच भी कराई जाएगी एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी कराए जाएंगे। साथ में निःशुल्क चश्मा का वितरण भी होगा।
इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि मंत्री राजपूत द्वारा राशन दुकान का संचालन एवं उपार्जन केन्द्रों का संचालन भी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्व सहायता समूह की 1000 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे के मार्गदर्शन में कराया गया एवं प्रशिक्षण के उपरांत निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरनाम सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड जय गुप्ता, परियोजना अधिकारी अरूण सिंह, उपेंद्र ंिसह, ब्रजेश तिवारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित शासकीय विभाग के समस्त अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।