भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में दलहन का एक चौथाई हिस्सा उत्पादन कर रहा है और देश के तिलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश का पांचवा हिस्सा है। सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश पुनः प्रथम स्थान पर है। चना व गेहूं के उत्पादन में भी मध्यप्रदेश प्रथम है। कुल खाद्यान्न उत्पादन में मध्यप्रदेश, देश में द्वितीय स्थान पर है। मक्का, मोटे अनाज, मूंगफली और मटर के उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। इस उपलब्धि के लिए सभी किसान भाई बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रौद्योगिकी के आधार पर उपज अनुमान का मध्यप्रदेश में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इसके लिए भी प्रदेश को केंद्र शासन द्वारा बधाई दी गई है।