मध्यप्रदेश : पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले में हुई चोरी
ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और दिग्गज नेता अरविंद भदौरिया के सरकारी बंगले पर चोरी का मामला सामने आया है l इस बंगले पर पूर्व मंत्री भदोरिया कभी कभार ही आते हैं l यहां उनका चौकीदार हंसराज ही रहता है वही बंगले की पूरी देखरेख करता है l हंसराज शहर से बाहर था l इस दौरान चोरों ने मंत्री के बंगले पर धावा बोल दिया और कई कीमती सामान चुरा कर ले गए l चोरी गए सामानों में सोफा, एल्युमिनियम के बर्तन लोहे की दो बड़ी कढ़ाई, गैस सिलेंडर जैसे तमाम छोटे बड़े सामान चोर चोरी कर ले गए हैं l अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी लोडिंग वाहन में ही चोरी सामान ले जाया गया होंगा l पड़ाव थाने में चौकीदार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है l पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज कंगाल रही है l



