अशोकनगर जिले में पुलिस ने चोरी का मामले का खुलासा किया है। 7 दिन पहले वृद्ध महिला को घर में अकेले पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घर से चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी माल बरामद करते हुए चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पूरी घटना 15 फरवरी की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की है। ग्राम सोवत निवासी 62 वर्षीय फरियादिया शारदा बाई पत्नी देवी सिंह के सूने घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोला था। चोर इत्मीनान से सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि पार कर ले गए थे।  एक कहावत थी कि चोर भी एक घर छोड़कर चोरी करता है लेकिन चोरों ने इस बार इस कहावत को ही झूठा साबित कर दिया l