कुक्षी l बाकी घाट में देर रात एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में बीयर की पेटियां भरी हुई थीं। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पेटियां लूटना शुरू कर दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में दो वाहनों के कांच टूट गए। स्थिति की गंभीरता और पुलिस बल की कमी को देखते हुए अतिरिक्त बल बुलाया गया। इसके बाद एसडीओपी और टीआई भी घटनास्थल पर पहुंचे l ग्रामीणों ने पलटे हुए ट्राले से लगभग 300 पेटियां चोरी कर लीं। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में बची हुई बीयर की पेटियां दूसरे वाहन में शिफ्ट की गईं और उसे बाग पुलिस थाने पर खड़ा किया गया। बताया गया है कि वाहन का परमिट आने के बाद इसे निर्धारित रूट पर रवाना किया जाएगा। 

 के अनुसार, पलटा हुआ ट्राला क्रमांक एमपी-69 एच-7121 इंदौर वेयरहाउस से बीयर भरकर सिया इंटरप्राइजेज चांदपुर (आलीराजपुर) की शराब दुकान पर जा रहा था। पुलिस ने कहा कि अनियंत्रित होकर ट्राला पलटा था और ग्रामीणों द्वारा कुछ पेटियां ले जाने के मामले की जांच जारी है।