यह युवक जहां कहीं भी दिखे या मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें
उज्जैन l कृषि विभाग में पदस्थ एक बाबू धार जिले के मनावर क्षेत्र से अचानक लापता हो गए हैं। वह प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश करने के बाद शुक्रवार को मनावर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। लापता युवक की पहचान 20 वर्षीय कृष्णा चौहान के रूप में हुई है, जो मनावर के गुजरी इमलीपुरा क्षेत्र का निवासी है। दो दिनों तक तलाश करने के बाद परिजनों ने मनावर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। यह युवक जहां कहीं भी दिखे या इसके संबंध में कोई जानकारी हो तो मनावर पुलिस को सूचना अवश्य दें l


