गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र से धर्मांतरण को लेकर एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई है। मोहनपुर खुर्द गांव में चंगाई (झाड़-फूंक) और चमत्कारिक इलाज के नाम पर चल रहे कथित धर्मांतरण के खेल पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी  सहित अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 पुलिस ने मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस इस मामले में प्रत्यक्ष फरियादी की तलाश में थी, जो अब ग्राम करोद निवासी बृजेश बैरागी के रूप में सामने आया है।
 रविवार को मोहनपुर खुर्द गांव में 300 से 400 आदिवासी लोगों को एकत्र कर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि इस दौरान भोले-भाले ग्रामीणों को बेहतर इलाज और आर्थिक मदद का लालच दिया गया। साथ ही यह भी डर दिखाया गया कि यदि वे ईसाई धर्म स्वीकार नहीं करेंगे तो उनकी बीमारियां ठीक नहीं होंगी और उन्हें नरक का सामना करना पड़ेगा।