उज्जैन। शहर के राजीव नगर में एक शादी समारोह उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। खुशियों का माहौल देखते ही देखते अफरा-तफरी और मारपीट में तब्दील हो गया। घटना 27 अप्रैल की बताई जा रही है। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफर ने कैमरे के सामने आ रही एक महिला को हटने के लिए कहा। इसी बात पर महिला नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कुछ ही देर में यह विवाद दोनों पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गया।