छिंदवाड़ा में महज 1750 रुपये के विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब 20 थार गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे युवकों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर पर हमला कर दिया। आधी रात हुए इस घटनाक्रम से इलाके में दहशत फैल गई। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें गाड़ियों का काफिला और बदमाशों की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं l घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है l पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है l

सूत्रों के अनुसार पीड़ित हरिराम जो ट्रांसपोर्टर है और परिधि ट्रेडर्स के सोनू साहू के बीच अनाज के भाड़े को लेकर 1750 रुपए का विवाद इतना फोन पर बातचीत के दौरान इतना बढ़ गया कि इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी सोनू अपने दर्जनों साथियों के साथ देर रात पीड़ित के घर पहुंचे l बदमाशों ने न केवल घर को चारों तरफ से घेरा, बल्कि जबरन अंदर घुसने की भी कोशिश की l इस दौरान इलाके में भारी शोर-शराबा और गाड़ियों की आवाजाही से स्थानीय लोग दहशत में आ गए l पीड़ित हरिराम का कहना कि आरोपी बीजेपी का झंडा लगा लगी गाड़ी में आए थे l जिन्होंने बेरहमी से हमारे साथ मारपीट की l वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गाड़ियों का काफिला रुकता है और युवक लाठी-डंडों के साथ घर की ओर दौड़ते हैं l घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है l यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक छोटी सी रकम के लिए शहर की कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया गया l

वहीं, घटना के बाद स्थानीय विधायक विजय चौरे और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे पीड़ित के घर पहुंचे और प्रशासन ने मांग की है कि अधिकारी बीजेपी के दबाव में काम नहीं करें l पुलिस आरोपियों के खिलाफ जिला बदर जैसी कड़ी कार्यवाही करें l अन्यथा हम प्रदर्शन करेंगे l