सुसनेर से कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार ने प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जरूरत पड़ी तो पार्टी छोड़ने का फैसला भी कर सकते हैं। कांग्रेस विधायक भेरूसिंह का आरोप है कि बीजेपी से दलाली लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। सुसनेर विधायक ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- जिस तरीके से विधायक को साइड लाइन करके राहुल भैया ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली उसका अधिकार उन्हें किसने दिया? भेरूसिंह ने कहा कि जनता तो चाहती है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने, लेकिन भोपाल में बैठे कांग्रेस पार्टी के नेता ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 'जीतू पटवारी प्रदेश में दौड़ लगा रहे हैं, क्या होगा ऐसे दौड़ने से, पहले जीतू पटवारी अपना घर कांग्रेस को संभालें। आपको बुरा लगा हो तो हमको माफ करें l