महाकाल मंदिर के धनुष द्वार पर खूनी हमला
उज्जैन के महाकाल मंदिर के धनुष द्वार के पास ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घायल सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर ने अस्पताल में होश आने पर बताया कि सुबह मंदिर परिसर के बाहर हार-फूल और प्रसाद बेचने वाले तीन युवकों को उन्होंने द्वार के पास दुकान न लगाने की हिदायत दी थी। कभी-कभी अतिक्रमण हटाने को लेकर भी कहासुनी हो जाती थी। आकाश के मुताबिक दोपहर में ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था तभी उन्हीं युवकों ने मुझे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद साथी कर्मचारियों ने तुरंत आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। उज्जैन के महाकाल मंदिर के धनुष द्वार के पास ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घायल सुरक्षाकर्मी आकाश राठौर ने अस्पताल में होश आने पर बताया कि सुबह मंदिर परिसर के बाहर हार-फूल और प्रसाद बेचने वाले तीन युवकों को उन्होंने द्वार के पास दुकान न लगाने की हिदायत दी थी। कभी-कभी अतिक्रमण हटाने को लेकर भी कहासुनी हो जाती थी। आकाश के मुताबिक दोपहर में ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था तभी उन्हीं युवकों ने मुझे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद साथी कर्मचारियों ने तुरंत आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया।


