भोपाल l मध्य प्रदेश की राजनीति में दो-चार दिनों से या यू कहें कि एक हफ्ते से कुछ अंदरुनी उठापठक चल रही है l यह सब इतना गोपनीय है कि सिर्फ और सिर्फ अटकलें ही लगाई जा सकती हैं और इस समय दो अटकलें बड़ी तेजी से चल रही है l एक अटकल तो यह है कि नवरात्रि में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है और मध्य प्रदेश सरकार के तीन से चार मंत्रियों का इस्तीफा भी होगा ऐसी खबर सूत्रों से मिल रही है वहीं दूसरी अटकल यह है कि नवरात्रि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं l इन दिनों भाजपा की कार्यशैली कुछ ऐसी है कि अटकलों की अटकलें भी नहीं लगाई जा सकती हैं लेकिन सूत्रों से जो जानकारी प्राप्त हो रही है उससे यही संदेश निकलकर बाहर आ रहा है कि मध्य प्रदेश में भी सत्ता या संगठन में कुछ बड़ा होने वाला है l यह तो तय है कि जो भी होना है वह नवरात्रि पर्व के दौरान ही होना है ,अब देखते हैं भाजपा क्या धमाका करने वाली है लेकिन अंदरुनी खानों में चल रही उठापठक लगातार यही संकेत दे रही है l