IPS को धमकी देने वाले विधायक के तेवर पड़े नरम
भोपाल । नोटिस जारी होने के बाद विधायक प्रीतम लोधी आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। विधायक ने यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाक़ात की। इस मुलाकात के दौरान सामने आई तस्वीर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नाराज दिखाई दिए ,इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी का बयान सामने आया है। अपने बयान में विधायक लोधी ने कहा कि, मेरी मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जी से बात हो गई है l पार्टी की तरफ से मिले नोटिस का हमने जवाब दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं बेटे की पैदल परेड कराने की वजह से मैं ताव में आ गया था। प्रीतम लोधी ने आगे कहा कि, मुझे हिदायत दी गई है कि सभी अधिकारी अपने ही हैं और मुझसे पार्टी के अनुशासन में रहने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि, मैं पार्टी के हर फैसले और निर्णय का पूरी तरह पालन करूंगा।


