भिंड में अवैध रूप से हथियार  बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़। मौके से पुलिस ने कुल 10 देशी कट्टे किए बरामद ,इनमें 6 कट्टे पूरी तरह तैयार और 4 अधूरे हालत में मिले। कट्टे बनाने का भारी मात्रा में उपकरण और सामग्री भी जप्त।
लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित हो रही थी यह फैक्ट्री। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सप्लाई होते थे अवैध हथियार।
पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने पूरे मामले का किया खुलासा, जांच जारी।