भोपाल । विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक गोविंद सिंह शर्मा ने बुरहानपुर के सहकारी शकर कारखाने की जमीन के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मामले की जांच कराई गई है, जांच में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है और प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।