भोपाल l आज दिनांक 10 जून 2026, दिन बुधवार, सायं 6:00 बजे सुश्री मिनी शुक्ला, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), द्वारा पुलिस कमिश्नरेट भोपाल के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर  अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-2) श्री गौतम सोलंकी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।

समस्त कार्यालय पुलिस परिवार की ओर से सुश्री मिनी शुक्ला मैडम को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ..

 नरसिंहगढ़ (जिला राजगढ़) की एसडीओपी रहीं भिंड जिले के मेहगांव की रहने वाली सुश्री मिनी शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 96वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने किसी बड़े शहर में कोचिंग लेने के बजाय घर पर रहकर तैयारी की और दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की।

सुश्री मिनी शुक्ला का परिवार लंबे समय से देश सेवा और कानून व्यवस्था से जुड़ा रहा है। उनके परदादा बाबूराम शुक्ला स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि दादा श्याम शुक्ला मध्यप्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पिता कृष्णकांत शुक्ला ग्वालियर-भिंड क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और भाई यज्ञ शुक्ला हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं।

परिवार की प्रशासनिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनकी बड़ी बहन प्रियंका शुक्ला ने भी वर्ष 2019 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी और वर्तमान में आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। भोपाल में उनकी यह पोस्टिंग प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है l