श्योपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा गत दिनों सभी मेडिकल स्टोर्स की जांच के संबंध में जारी किये गये आदेश के तहत तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा द्वारा आज राजस्व वृत्त प्रेमसर के ग्राम ढोटी में संचालित जय माता दी मेडिकल स्टोर की जांच की गई, जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर की लाईसेंस अवधि 21 अप्रैल 2021 को ही समाप्त हो गई थी। इस पर मेडिकल स्टोर में उपलब्ध लगभग 25 हजार रूपये की दवाईयां, इजेक्शन आदि जब्त कर मौके पर मौजूद ड्रग इस्पेक्टर श्री मनीष कुशवाह की सुपुर्दी में देते हुए आगे की जांच एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। कार्यवाही के दौरान ड्रग इस्पेक्टर सहित पटवारी श्री हर्ष उपाध्याय, श्री अरूण दातरे आदि मौजूद रहें।