मधुबनी और दरभंगा कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं लोक गायिका मैथिली ठाकुर
दरभंगा-मधुबनी कहीं से भी लड़ सकती हूं चुनाव, मैथिली ठाकुर का बड़ा ऐलान
बिहार ही नहीं देश की जानी-मानी लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. मैथिली ठाकुर ने कहा कि वह दरभंगा या मधुबनी कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं. मैथिली ने कहा कि वह चुनाव के लिए बिलकुल तैयार हैं. वह अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती हैं. मैथिली ठाकुर ने कहा कि चुनाव के साथ-साथ संगीत भी साथ चलेगा. प्रभु सेवा और जनसेवा साथ-साथ होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के कारण संगीत बिलकुल भी नहीं छूटेगा. वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना चाहती हूं.



