सीहोर जिले के प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महेश यादव हाथ में बका जैसा धारदार हथियार लिए  मंदिर के पुजारी जयेंद्र दुबे और मंदिर सेवक लोकेश सोनी को धमका रहे है और उनके साथ धक्का-मुक्की भी कर रहे हैं आरोपी महेश, पुजारी के बेटे को 24 घंटे के भीतर पैसे लौटाने की धमकी भी दे रहे है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।