सागर l देवरी नगर परिषद अध्यक्ष पद से नेहा जैन को हटाया गया है। उनपर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे जिनकी जांच कराई गई। जांच में नेहा जैन को दोषी पाया गया जिसके बाद मध्यप्रदेश शासन ने नगर पालिका परिषद देवरी की अध्यक्ष पद से उन्हें हटा दिया। वे बीजेपी से जुड़ीं थीं हालांकि पार्टी के ही ज्यादातर पार्षद उनका विरोध कर रहे थे।

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि नेहा जैन परिषद हित व लोकहित में अपने दायित्वों का विधिसम्मत पालन करने में सक्षम नहीं रहीं। उन्होंने नियमों के विपरीत कार्य किया। नेहा जैन पर लगे 4 आरोपों में से 3 आरोप प्रमाणित पाए गए। इसके बाद उनको पद से हटाया गया है।