नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिया बड़ा फैसला
नेपाल सरकार ने बिना पंजीकरण के चलने वाले 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगाने का फैसला किया। बैठक में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, मंत्रालय के अधिकारी, नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण के प्रतिनिधि, दूरसंचार ऑपरेटर और इंटरनेट सेवा प्रदाता शामिल हुए और यह फैसला लिया गया। अब सभी अपंजीकृत प्लेटफॉर्म्स पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। मंत्रालय ने संबंधित कंपनियों को पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। सरकार ने अनिवार्य पंजीकरण के लिए सात दिनों की समय सीमा तय की थी, जो बुधवार आधी रात को समाप्त हो गई।


