मुरैना में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भाषण के दौरान कहा- गांवों में सड़क, बिजली और नल-जल जैसी योजनाएं पहुंच रही हैं, लेकिन ये मेरे या मुरैना सांसद के कारण नहीं आई हैं। यह सब भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों का परिणाम है। कुछ नेता कहते हैं- मैं लाया, मैं लाया, उन्हें मैं से ही फुर्सत ही नहीं मिलती। तोमर का यह बयान केंद्रीय मंत्री पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। तोमर का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब अंचल में सिंधिया-तोमर गुट के बीच सब कुछ सही नहीं लग रहा है। दोनों गुटों के समर्थकों के बीच लगातार बयानबाजी दिख रही है।