भ्रष्टाचार का वध : लोकतंत्र में नेताओं के लिए चेतावनी भी
भ्रष्टाचार का वध...
नेपाल की सियासत में आज का दिन इतिहास बन गया, जब भीड़ ने देश के वित्त मंत्री को सड़क पर दौड़ाकर पीटा।
यह घटना सिर्फ़ एक मंत्री की पिटाई नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर जनता का हमला है, जिसने बरसों तक भ्रष्टाचार को नेपाल में पाला । भीड़ का उग्र रूप निंदनीय अवश्य है, लेकिन यह लोकतंत्र में नेताओं के लिए चेतावनी भी है,जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है।
मैंने बहुत पहले दिव्य चिंतन में लिखा था, भ्रष्टाचार का वध कोई अवतार नहीं... जनता ही करेगी...और आज नेपाल की सड़कों पर भ्रष्टाचार का वध होते देख रहा हूं।।...Harish Mishra


