खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई…
अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित नमकीन फैक्ट्री पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।
मनासा-रामपुरा रोड स्थित श्री साईं कृपा नमकीन फैक्ट्री में बिना वैध लाइसेंस नमकीन निर्माण, पैकिंग और बिक्री की जा रही थी। जांच के दौरान पैकेटों पर बैच नंबर, पैकिंग डेट और लाइसेंस नंबर जैसी जरूरी जानकारी भी नहीं मिली।