कागजों पर निर्माण कार्य दिखाकर किया लाखों का गबन
सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत कठदहा से है जहाँ विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार का एक बड़ा खेल उजागर हुआ है। ग्राम पंचायत कठदहा के दर्जनों मजदूर आज अपनी मेहनत की मजदूरी के लिए भटकने को मजबूर हैं। सरपंच और सचिव पर न सिर्फ मजदूरी डकारने का आरोप लगा है, बल्कि साल 2011 से लेकर अब तक कागजों पर फर्जी निर्माण कार्य दिखाकर लाखों रुपये के गबन की शिकायत भी कलेक्ट्रेट में दर्ज कराई गई है। दूसरी तरफ सरपंच और सचिव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को वेबुनियाद बताया है।


