नियुक्ति के नाम पर वसूली पड़ गई भारी जांच में सही पाए गए आरोप
गुना l राघौगढ़ बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी संतोष अलावा को आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति में रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला मकसूदनगढ़ के तिलक चौक स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का है। यहां सहायिका पद के लिए रानी सेन का चयन प्रक्रिया के बाद हुआ था। लेकिन चयन के बाद भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार टाल-मटोल की गई।
नियुक्ति आदेश दिलाने के बदले परियोजना अधिकारी की ओर से दलाल जितेंद्र यादव के माध्यम से 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है।हिमांशु सेन ने रिश्वत मांग को लेकर हुई फोन वार्ता की कॉल रिकॉर्डिंग भी कलेक्टर को सौंपी। संयुक्त संचालक ने भी अपनी टिप्पणी में लिखा कि अधिकारी विभागीय कार्यों में गंभीरता नहीं दिखा रहे और पात्र हितग्राहियों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। दोनों स्तर की अनुशंसा के बाद मामला संभाग आयुक्त को भेजा गया।


