विदिशा l कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के विशेष प्रयासों से  जिले के किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराईं जा रही है ।जिला विपणन अधिकारी श्रीमती राखी रघुवंशी ने बताया कि एनएफएल डीएपी की एक रैंक प्राप्त हुई है। जिससे जिले को 886 मैटिक टन रासायनिक उर्वरक प्राप्त हुआ है। जिसका वितरण शासन की सतत् निगरानी में किया जा रहा है तथा इसी प्रकार जिले मे लगातार रैक लगने से उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा प्राप्त हो रही है जिससे कृषकों द्वारा उर्वरकों के मॉग की पूर्ति निरंतर की जा रही है जिससे जिले मे किसी भी प्रकार से रासायनिक उर्वरकों की कमी नहीं है।