अजब धरना, गजब धरना : जोरदार बारिश के बीच कर दिया नेशनल हाईवे जाम
डिंडौरी जिले के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओ के लिए तरस रहे है, हालत ऐसे है की शुद्ध पेयजल भी नसीब नही हो रहा है l ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नही होने पर ग्रामीण मजबूर हो सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश दिखाते है l ऐसा ही कुछ जनपद पंचायत करंजिया के ग्राम मोहगांव के निवासी अपनी मूलभूत समस्या के निराकरण के लिए बरसते पानी मे तिरपाल और छाता लेकर कर नेशनल हाइवे अमरकंटक - जबलपुर सड़क पर धरना देने मजबूर हुए है l गांव में पेयजल समस्या के साथ ही बिजली, सड़क जैसी मूलभूत समस्या के निदान के लिए घंटो से सड़क जाम कर बैठे है l दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है l मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रही है।


