दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है l पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर समर्थकों ने भारी विरोध शुरू कर दिया है l NH44 को कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा दिया गया है l  दतिया में बाजार बंद हो गया है और बीजेपी के कार्यालय को भी बंद कर दिया गया है l मिश्रा ने उपचुनाव के लिए नामांकन फॉर्म तक खरीद लिया था l साल 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से चुनाव हार गए थे लेकिन जब से उपचुनाव का ऐलान हुआ, वो क्षेत्र में एक्टिव हो गए थे l इस सीट से वो तीन बार विधायक रह चुके हैं l पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिलने के बाद इस सीट से उम्मीदवार के तौर पर तिवारी का नाम घोषित किया गया l दतिया उपचुनाव में डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध,...भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा...सभी भाजपा पार्षदों ने भी दिए इस्तीफे ।