नीमच l देश एंव प्रदेश के साथ-साथ सम्पूर्ण नीमच जिले में भी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पूरी गरिमापरम्परागत हर्षोउल्लास एंव राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर जिले के विभिन्न शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों संस्थाओं तथा विद्यालयों में झंडा वंदन के कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया गया। जिला मुख्यालय नीमच पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झंडा वंदन कर मार्च पास्ट परेड की सलामी ली और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। शा.बा.उ.मा.वि.क्र. नीमच में आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कलेक्टर श्री चंद्रा एवं एस.पी.श्री अंकित जायसवाल के साथ खुली सफेद जीप्सी पर सवार होकर आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण किया। आकाश में शाति के प्रतिक रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोडे गये।

         समारोह में म.प.पुलिस बैण्ड की मधुर धुन के साथ तीन हर्ष फायर किए गये तथा परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री विक्रमसिह भदोरिया सेकण्ड परेड कमाण्डर सुबेदार श्री सुरेश सिसोदिया के नेतृत्व में मार्चपास्ट परेड ने सलामी दी। इस आकर्षक भव्यपरेड में सबसे आगे निरीक्षक श्री बालाराम सोनार्थी के नेतृत्व में एसएएफ की प्लाटून एवं उप निरीक्षक श्री असलम पठान के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की प्लाटून चल रही थी। उसके बाद क्रमशः उपनिरीक्षक श्री सपना राठौर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की टुकडीउप निरीक्षक श्री जोगेन्द्र नाथ योगी के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ीवन रक्षक श्री कोमल सिंह चंद्रावत के नेतृत्य वन विभाग की प्लाटून एवं श्री युवराज सिंह के नेतृत्व में एनसीसी सीनीयर के प्लाटून ने भव्य परेड प्रस्तुत की। परेड के दूसरे समूह में सुश्री विकी यादव के नेतृत्व में प्लाटून गाईड दलजुनियर सी.एम. राईज स्कूलश्री वैभव शर्मा के नेतृत्व में उत्कृष्ट स्कूल के स्काउड दलसुश्री तरुणा यादव के नेतृत्व में शा.क.उ.मा.वि. नीमच सिटी के रेडक्रास दलश्री हर्ष यादव के नेतृत्व में शा.बा.मा.वि. नीमच के के रेडक्रास दलसुश्री महक राजपूत के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्यादल एवं प्रधान आरक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल नीमच के वैण्ड की प्लाटून ने परेड में भाग लिया।

        अधिकारी कर्मचारियोंपुलिस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 88 अधिकारी कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया। विभिन्न 14 विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई।

मार्चपास्ट परेड के लिए नगर सेना के प्लाटूनको प्रथमएस.ए.एफ. की प्लाटून को व्दितीय एवं म.प्र.जिला पुलिस की प्‍लाटून को तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया।मार्च पास्ट परेड में स्काउट के व्दितीय समूह में रेडक्रास दल शा.क.उ.मा.वि.नीमच नगर को प्रथम सी.एम.राईज स्‍कूल नीमच के गाईड दल को व्दितीय एवं शा.उत्‍कृष्‍ट उ.मा.वि. नीमच स्‍काउट दल की प्‍लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

       समारोह में विभिन्न विद्यालयों व्दारा देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें रेमंत मूकबधिर विद्यालयद पिनेकल ग्लोबल स्कूलशा. बा.उ.मा.वि.क्र.नीमचक्रिएटीव माईण्ड स्कूल नीमच एवं शा. उत्कृष्ट स्कूल नीमच के पत्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगा-रग देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे उपस्थितजनों से सराहा।

        उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल की प्रस्‍तुति में प्रथमशा.उ.मा.वि.क्र.नीमच की प्रस्‍तुति को व्दितीय एवं क्रिएटिव माईंड स्‍कूल की प्रस्‍तुति को तृतीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया। झांकियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को प्रथमपशुपालन विभाग की ग्रामीण भारत की झलक झांकी को व्दितीय एवं महिला एवं बाल विकास की महिला सशक्तिकरण पर आधारित झांकी को तृतीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया।