मिश्रीलाल बिसेन के खेत मे नैनो डीएपी से किया गया रूट ट्रीटमेंट
बालाघाट l लालबर्रा विकासखंड के ग्राम मिरेगांव में 17 जुलाई को कृषि विभाग के अमले की उपस्थिति में धान फसल का नैनो डीएपी से रूट ट्रीटमेंट किया गया। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि किसान मिश्रीलाल बिसेन के यहाँ 5 एकड़ में धान का रोपा लगाने वाली मशीन पैडी ट्रांसप्लांटर के द्वारा धान की रोपाई की गयी है । 17 जुलाई को उनके एक एकड़ में खेत में लगी फसल का नैनो डीएपी के द्वारा रूट ट्रीटमेंट किया गया है। इससे धान फसल को पोषक तत्व मिल सकेगें और वह बीमरी के प्रकोप से बची रहेगी।



