अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की पूर्व छात्रा निशा मेहता को नेपाल का स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है। एम्स ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे नर्सिंग समुदाय के लिए गर्व का विषय है। एम्स ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और नेपाल में उनके सफल कार्यकाल और जनस्वास्थ्य में योगदान की शुभकामनाएं दी हैं।