नेपाल के गृहमंत्री ने नैतिकता के आधार पर दिया इस्तीफा
नेपाल के गृह मंत्री, सुदान गुरुंग ने बुधवार को नैतिक ज़िम्मेदारी और अपनी वित्तीय संपत्तियों को लेकर उठाई गई चिंताओं की निष्पक्ष जाँच की ज़रूरत का हवाला देते हुए इस्तीफ़ा दे दिया। सुदान ने पदभार संभालने के महज़ 26 दिन बाद ही इस्तीफ़ा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने इस्तीफ़े की घोषणा की। सुदान गुरुंग ने कहा कि मेरे लिए, नैतिकता किसी भी पद से ज़्यादा अहमियत रखती है। अपने इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में गुरुंग ने कहा कि उन्होंने जनता की आलोचना को गंभीरता से लिया है और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए पद छोड़ने का फ़ैसला किया है।


