प्राकृतिक खेती के बढ़ावा हेतु आयोजित किया गया जागरुकता शिविर
शहडोल l किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती के बढ़ावा के लिए सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम बमुरा के पंचायत भवन मे जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक दीपक चौहान ने प्राकृतिक खेती के लाभ के संबंध में किसानों को जानकारी दी। उन्होनें किसानों से कहा कि किसान रसासनमुक्त खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाएं। इससे खेती की लागत कम होगी तथा मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने जीवामृत, बीजअमृत व केचुआ से खाद बनाने की तकनीकि किसानों को बताई। सेवा निवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी बी.के शर्मा नें खेती में रसायनों के उपयोग के दृष्प्रभाव तथा प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विकासखंड तकनीकि प्रबंधक जया मिश्रा ने प्राक्रतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। तकनीकी प्रबंधक शुभ्रा पयासी नें जैविक खाद के उपयोग की महत्वा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



