एनएफएल ने किया थोक उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण का आयोजन
ग्वालियर l नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड , क्षेत्रीय कार्यालय - ग्वालियर के तत्वावधान में होटल एम पी स्टेट टूरिज्म कारपोरेशन, शिवपुरी में थोक उर्वरक विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जी आर शर्मा जी द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन तत्पश्चात अतिथियों एवं आगंतुकों के स्वागत समारोह के साथ हुआ।
श्री आशीष गोयल ( CA ) ने विक्रेताओं से संवाद करते हुए समय पर GSTR एवं E- INVOICE दाखिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
श्री के एम पाठक, प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर ने पिछले वर्ष की तुलना में क्षेत्रीय कार्यालय की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए विक्रेताओं के निरंतर सहयोग की सराहना की। उन्होंने POS स्टॉक को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए इसके निस्तारण पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
राज्य प्रबंधक मध्य प्रदेश श्री एम एल चौधरी जी ने विक्रेताओं को संबोधित करते हुए पिछले वर्ष की तुलना में उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य की उर्वरक राज्य में उर्वरक की उपलब्धता एवं गैर अनुदानित कृषि आदान उत्पादों की कुल बिक्री में क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर के उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित किया तथा उर्वरक एवं गैर अनुदानित कृषि आदान उत्पादों से संबंधित प्रमुख पहलुओं पर बल दिया।
आंचलिक प्रबंधक, भोपाल श्री जी. आर. शर्मा जी ने आगामी उर्वरक परिदृश्य पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से POS स्टॉक के समयबद्ध परिसमापन और पुराने स्टॉक के निस्तारण तथा गैर अनुदानित कृषि आदान उत्पादों उत्पाद के विक्रय पर जोर दिया।
श्री एम के भार्गव जी ( शस्य विज्ञान विशेषज्ञ - कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी) ने समन्वित पोषक तत्त्व प्रबंधन तथा मृदा स्वास्थय कार्ड पर विस्तृत चर्चा की ।
श्री विजय प्रताप सिंह जी ( सस्य विज्ञानं विशेषज्ञ - कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी) ने सूक्षम पोषक तत्त्व एवं कीटनाशक के उपयुक्त उपयोग तथा समन्वित कीट प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी |
विक्रेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदाय किए गए I
प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर के अंतर्गत जिला अशोकनगर गुना शिवपुरी एवं श्योपुर से कुल 50 विक्रेताबंधु शामिल हुए I
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी गुना श्री अम्बालाल गहलोत ने किया। कार्यक्रम का समापन जिला प्रभारी शिवपुरी श्री मनीष मीणा जिला प्रभारी ग्वालियर श्री मनोज कुमार (लेखा पर्यवेक्षक) द्वारा संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



