9 करोड़ की विधायक निधि का क्या किया , किसी को नहीं मालूम ,उन्होंने एक कमरे की पुताई तक नहीं करवाई
दतिया । दतिया उपचुनाव में भाजपा के संभावित उम्मीदवार पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया क्षेत्र में गुर्जर समाज की चुनावी सभा में कहा कि उनके मंत्री काल में कैबिनेट की बैठक हमसे शुरू होकर हम पर खत्म होती थी l पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि उनके मंत्री काल में , विधायक काल में पूरे मध्यप्रदेश में किसी भी अफसर की, पुलिस अफसर की हिम्मत नहीं होती थी कि दतिया की किसी गाड़ी को, किसी व्यक्ति को पकड़ ले l मिश्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हम जीत जाएंगे तो ये काम करेंगे , वो काम करेंगे , उन्होंने पूछा - कैसे कर लोगे ? राज्य में आपकी सरकार है नहीं , केन्द्र में आपकी सरकार है नहीं । पूर्व गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि राजेन्द्र भारती ने अपने ढाई साल के दतिया विधायक काल में 9 करोड़ की विधायक निधि का क्या किया , किसी को नहीं मालूम । उन्होंने एक कमरे की पुताई तक नहीं करवाई ।


