दतिया। विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में आज भी शहर के अधिकांश बाजार पूरी तरह बंद रहे। व्यापारियों ने भाजपा के फैसले पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
 शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से ही बाजार बंद हैं। उनका आरोप है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों ने पार्टी नेतृत्व से पुनर्विचार की मांग की।

 शहर के व्यापारी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।फिलहाल दतिया में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और सभी की नजरें भाजपा नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं।