एसपी साहब ध्यान से सुनना..कार्यकर्ताओं को डंडे मारे थे आपने...मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूँ.. दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूँ
दतिया में आयोजित एक जनसभा के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक बयान राजनीतिक गलियारों में ना सिर्फ चर्चा का विषय बन गया बल्कि कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर गया l सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं। मैं याद रखता हूं। मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं।" पूर्व गृह मंत्री यह टिप्पणी दतिया के एसपी के संदर्भ में की गई। बयान के बाद सियासी और प्रशासनिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है l


