पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थक का शासकीय आवास कराया गया खाली
दतिया l पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक पूर्व जनपद सदस्य भाजपा नेता क्रांति राय के सरकारी आवास पर प्रशासनिक टीम पहुंची और शासकीय आवास खाली कराने की कार्रवाई को लेकर क्रांति राय और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रशासनिक टीम ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई। आवास में मौजूद सामान की सूची तैयार की गई और प्रशासन की देखरेख में सरकारी क्वार्टर से सामान बाहर निकलवाया गया।कार्रवाई के बाद भाजपा नेता क्रांति राय ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की समर्थक हैं और इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से कार्रवाई को शासकीय आवासों पर अनधिकृत कब्जे के खिलाफ अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।
राजघाट कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है और अब यह देखना यह है कि अभियान के तहत कितने सरकारी आवास कब्जामुक्त कराए जाते हैं।


